बरेली में चकबंदी बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई
Bareilly News: बरेली एंटी करप्शन टीम ने तहसील गेट पर चकबंदी विभाग के बाबू राजीव मित्तल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान तहसील गेट पर हंगामा मच गया।
कुछ लोगों ने आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन एंटी करप्शन टीम की जानकारी होते ही वे पीछे हट गए। आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई।
टीम ने बाबू को रंगे हाथ दबोच लिया
जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन टीम को कुछ समय पहले राजीव मित्तल के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने उसे ट्रैप करने की योजना बनाई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़ित व्यक्ति ने बाबू को रिश्वत देने का नाटक किया। जैसे ही बाबू पैसे लेने के लिए पहुंचा, टीम ने उसे दबोच लिया।
एंटी करप्शन अधिकारी ने लोगों से अपील की है, कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी काम के एवज में पैसे मांगता है तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। टीम उस पर तुरंत कार्रवाई करेगी।
इस गिरफ्तारी से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है और एंटी करप्शन विभाग की सक्रियता को भी दर्शाता है।
Also Read: इन 7 चीजों पर अब नहीं लगेगा GST, यूपी सरकार ने जारी की शून्य टैक्स वाली वस्तुओं की लिस्ट

