Ayodhya News: गरीब किसान को करोड़ों के टर्नओवर का नोटिस, आयकर विभाग की कार्रवाई पर सवाल
Ayodhya News: बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय खरगी गांव में एक अजीब मामला सामने आया है। गरीब किसान नरेंद्र बहादुर सिंह को आयकर विभाग ने 11 करोड़ 91 लाख 61 हजार 120 रुपए के टर्नओवर के संबंध में नोटिस भेजा है। किसान ने इस नोटिस पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी इतने लेनदेन नहीं किए हैं और यह उनके नाम का फर्जी जीएसटी नंबर बनवाकर किया गया है।
पीड़ित किसान ने घटना की सूचना प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू पाठक को दी। इसके बाद किसान प्रधान के साथ बीकापुर कोतवाली पहुंचे और इंस्पेक्टर लालचंद सरोज को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने मामले की जांच कर फर्जी जीएसटी नंबर बनवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जीएसटी नंबर बनाकर करोड़ों का टर्नओवर
किसान ने बताया कि वह काफी गरीब है और इतने बड़े लेनदेन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इस नोटिस के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसने और कैसे किसान के नाम पर जीएसटी नंबर बनाकर करोड़ों का टर्नओवर दर्ज किया।
यह मामला गांव और आसपास के लोगों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है और लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
Also Read: Lucknow News: ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर में चालक की दर्दनाक मौत, गैस कटर से निकाला गया शव

