लखीमपुर खीरी: ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सिंगाही में हुई रंगोली प्रतियोगिता

स्कूली बच्चों ने मंदिरों में बनाई आकर्षक रंगोली, विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Sandesh Wahak Digital Desk: सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के तहत नगर पंचायत सिंगाही ने कस्बे के दो मंदिरों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस पहल का मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।

मंगलवार को हुई यह प्रतियोगिता सिंगाही के श्री दुर्गा देवी मंदिर और संकट हरण मंदिर (छावनी) में आयोजित की गई थी। इसमें दो स्कूलों, सिंगाही पब्लिक और भोजराज पंत स्कूल, के कुल 22 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

नगर पंचायत सिंगाही की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों स्कूलों से तीन-तीन बच्चों को विजेता घोषित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने सभी विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर नगर पंचायत के लिपिक सुरेंद्र सिंह, कपिल त्रिवेदी, अमित मिश्रा, ऑपरेटर आशुतोष मिश्रा और दोनों स्कूलों का स्टाफ भी मौजूद रहा।

 

Also Read: UP STF का बड़ा एक्शन: 40 लाख की चरस के साथ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.