बिहार में बनेगा 4-लेन का नया हाईवे, साहेबगंज-बेतिया की दूरी 2.5 घंटे से घटकर 1 घंटा होगी

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने बिहार में एक बड़े हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत NH-139W पर साहेबगंज से बेतिया तक 78.942 किलोमीटर लंबा 4-लेन का हाईवे बनाया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 3,822.31 करोड़ रुपये है।

यह प्रस्तावित ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट बिहार की राजधानी पटना को बेतिया से जोड़ेगा और उत्तरी बिहार के प्रमुख जिले जैसे वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, और पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण को नेपाल सीमा से भी जोड़ेगा। इससे लंबी दूरी के मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होगी और कृषि, उद्योग तथा सीमा पार व्यापार को नई गति मिलेगी।

इस योजना से बिहार के कई महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थलों को भी जोड़ा जाएगा, जिनमें केसरिया बुद्ध स्तूप, सोमेश्वरनाथ मंदिर और महावीर मंदिर शामिल हैं। इससे राज्य के बौद्ध सर्किट और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

तेज और सुरक्षित सफर होगा संभव

यह नया हाईवे एक हाई-स्पीड मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। अभी साहेबगंज और बेतिया के बीच यात्रा में 2.5 घंटे लगते हैं, लेकिन इस हाईवे के बनने के बाद यह दूरी मात्र 1 घंटे में पूरी हो जाएगी। यह परियोजना लगभग 14.22 लाख प्रत्यक्ष और 17.69 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी, जिससे पूरे क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी।

Also Read: भारत में X को झटका: हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा- कानूनों का पालन करना होगा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.