India Squad for WI Test Series: टेस्ट टीम का ऐलान, इस दिग्गज ऑलराउंडर को मिली टीम की उपकप्तानी

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।

इस सीरीज में शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम चयन में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। करुण नायर, साई सुदर्शन और आकाशदीप जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

वहीं, लंबे समय बाद देवदत्त पडिक्कल की टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

Ravindra Jadeja

ये खिलाड़ी हुए बाहर

  • करुण नायर और साई सुदर्शन, जो इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में एक-एक अर्धशतक ही लगा सके थे, को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।

  • तेज गेंदबाज आकाशदीप भी टीम में जगह नहीं बना सके।

  • फिटनेस के कारण ऋषभ पंत अब भी अनुपलब्ध हैं, उनकी जगह नारायण जगदीशन को मौका मिला है।

भारत की टेस्ट टीम (India Test Squad):

  • कप्तान: शुभमन गिल

  • उपकप्तान: रवींद्र जडेजा

  • यशस्वी जायसवाल

  • केएल राहुल

  • देवदत्त पडिक्कल

  • ध्रुव जुरेल

  • वॉशिंगटन सुंदर

  • जसप्रीत बुमराह

  • अक्षर पटेल

  • नीतीश कुमार रेड्डी

  • मोहम्मद सिराज

  • प्रसिद्ध कृष्णा

  • कुलदीप यादव

  • नारायण जगदीशन

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम:

  • पहला टेस्ट: 2 अक्टूबर, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

  • दूसरा टेस्ट: 10 अक्टूबर, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

वेस्टइंडीज टीम पहले ही भारत पहुंच चुकी है और उनके कोच डैरेन सैमी ने कहा है कि अगर न्यूजीलैंड भारत में जीत सकता है, तो उनकी टीम भी चमत्कार कर सकती है।

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम:

  • केवरॉन एंडरसन

  • एलिक अथानाजे

  • जॉन कैम्पबल

  • तेगनारायण चंद्रपॉल

  • शे होप

  • टेविन इमलाच

  • ब्रैंडन किंग

  • रॉस्टन चेज़ (कप्तान)

  • जस्टिन ग्रीव्स

  • खारे पियरे

  • जॉन वॉरिकन

  • अल्जारी जोसफ

  • शेमार जोसफ

  • एंडरसन फिलिप

  • जेडन सील्स

भारत vs वेस्टइंडीज: टेस्ट रिकॉर्ड

  • कुल टेस्ट खेले गए: 100

  • भारत ने जीते: 23

  • वेस्टइंडीज ने जीते: 30

  • ड्रॉ मुकाबले: 47

  • भारत ने लगातार 9 टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को हराया है

  • वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2002 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी

  • पिछली 5 में से 3 टेस्ट सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया है

Also Read: विराट कोहली बने सबसे बड़े ब्रांड, कमाई के मामले में सचिन और धोनी को भी छोड़ा पीछे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.