योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, छात्रवृत्ति पोर्टल समेत कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंज़ूरी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज (शुक्रवार) कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, जिसका सीधा असर युवाओं की भर्ती और छात्रों की शिक्षा पर पड़ेगा।

निकायों में भर्ती और कॉडर पुनर्गठन

बैठक में सबसे अहम प्रस्ताव नगर विकास विभाग से संबंधित है। विभाग ने निकायों (स्थानीय निकायों) में कॉडर का पुनर्गठन किया है, जिसके बाद केंद्रीयत सेवा के पदों की संख्या 3085 से बढ़कर लगभग 6600 हो गई है।

इन 3000 से अधिक नए पदों पर भर्ती के लिए मानक तय करने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिसमूह की एक अलग बैठक भी करेंगे।

अन्य प्रमुख प्रस्ताव

  • वंचित छात्रों को लाभान्वित करने के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोलने संबंधी प्रस्ताव।
  • पंचायत चुनावों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर गठित होने वाले समर्पित आयोग से संबंधित प्रस्ताव।
  • संभल, झांसी और फतेहपुर जिलों में निजी विश्वविद्यालयों के निर्माण और संचालन संबंधी प्रस्तावों को मंज़ूरी।
  • इनके अलावा, यूपीडा, औद्योगिक विकास, नगर विकास, ऊर्जा और अन्य विभागों के करीब एक दर्जन प्रस्तावों पर भी सहमति बनने की उम्मीद है।

Also Read: यूपी के 1.86 लाख शिक्षकों पर संकट, TET के खिलाफ शिक्षक संगठन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.