सांस्कृतिक चेतना का उत्सव, लखनऊ में वीर आल्हा-उदल: एक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के श्री कृष्णदत्त एकेडमी (डिग्री कॉलेज) में शुक्रवार को वीर आल्हा-उदल: एक सांस्कृतिक यात्रा विषय पर एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कई विद्वान और सहयोगी संस्था स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की प्रतिनिधि नीलू त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद, भातखंडे विश्वविद्यालय के प्रख्यात प्रोफेसर और कुलगीत गायक दीपक सिंह ने अपने मधुर कुलगीत गायन से पूरे वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

संस्थान की उप-निदेशिका डॉ. निशा सिंह ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मज़बूत करते हैं। संस्थान के निदेशक मनीष सिंह और सहायक निदेशिका कुसुम बत्रा ने भी इसे विद्यार्थियों की रचनात्मकता, संस्कृति और परंपरा को जोड़ने वाला एक उत्कृष्ट प्रयास बताया।

Shrikrishna Dutt Academy Lucknow

छात्रों ने दिखाया साहस और बलिदान का संदेश

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा वीर आल्हा-उदल की गाथाओं का प्रस्तुतीकरण रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को साहस, बलिदान और संस्कृति-संवर्धन का संदेश दिया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कविता-गायन और पोस्टर प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया, जिसने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न संकायों के आचार्यों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं ने इस आयोजन को प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण अनुभव बताया।

Also Read: परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा भारत, पाक PM शहबाज़ शरीफ के युद्ध जीतने के दावे पर भारत का करारा जवाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.