Lakhimpur News: लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर वैन और रोडवेज बस की टक्कर, 5 की मौत, कई घायल
Lakhimpur News: लखीमपुर-सीतापुर राजमार्ग पर रविवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। सुंशी नहर मोड़ के पास सुबह लगभग 6 बजे तेज़ रफ्तार वैन और रोडवेज बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन करीब 20 फीट पीछे जा गिरी और उसका लगभग 4 फीट हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में वैन चालक समेत कई लोग वाहन में फंस गए। थाना खीरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को जिला अस्पताल और स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन लखीमपुर से सीतापुर की ओर जा रही थी, जबकि रोडवेज बस सीतापुर से लखीमपुर की तरफ आ रही थी। दोनों वाहन तेज़ रफ्तार में थे। यू-टर्न के पास अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक सुनील कुमार (पिपरिया) और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
इलाका “एक्सीडेंट ज़ोन” के रूप में कुख्यात हो गया
थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही सभी की शिनाख्त कर ली जाएगी। स्थानीय लोग सुंशी नहर मोड़ को खतरनाक मानते हैं। पिछले 15 दिनों में यहां छह से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिससे यह इलाका “एक्सीडेंट ज़ोन” के रूप में कुख्यात हो गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Also Read: Etawah News: उत्पीड़न से तंग सीनियर क्लर्क ने दी जान, नगर पालिका अध्यक्ष समेत 5 पर FIR दर्ज

