Lucknow News: राष्ट्रसेवा के अनाम योद्धा मधुभाई कुलकर्णी को RSS ने किया याद

Lucknow News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं पूर्व अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख माधव विनायक उपाख्य मधुभाई कुलकर्णी की श्रद्धांजलि सभा सरस्वती शिशु मंदिर, निराला नगर, लखनऊ में आयोजित हुई।

जीवन को निस्वार्थ रूप से समर्पित किया

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के पालक स्वांतरंजन जी ने कहा कि मधुभाई राष्ट्रोत्थान के लिए हमेशा अनामिक भाव से काम करते थे। उन्होंने संगठन के लिए अपने जीवन को निस्वार्थ रूप से समर्पित किया और गुजरात के कमजोर सांगठनिक कार्य को मजबूती प्रदान की।  स्वांतरंजन जी ने मधुभाई को ऐसे कार्यकर्ता बताया, जिन्होंने अपने नाम और यश की इच्छा किए बिना संघ के लिए जीवन समर्पित किया।

नया संस्करण हाल ही में प्रकाशित हुआ

स्वांतरंजन जी ने आगे कहा कि मधुभाई का जीवन नारियल की तरह था—बाहर से कठोर लेकिन अंदर से अत्यंत कोमल। उन्होंने प्रचारकों को गीत तैयार करवाए और उनके रुचि अनुसार कार्य सौंपे। संघ को समझाने के लिए उन्होंने छोटी पुस्तिका “अथातो संघ जिज्ञासा” भी लिखी, जिसका नया संस्करण हाल ही में प्रकाशित हुआ।

श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के सह प्रांत संघचालक सुनीत खरे, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रांत प्रचारक कौशल जी, वरिष्ठ प्रचारक अशोक केडिया जी, सह प्रांत कार्यवाह डॉ. अविनाश वर्मा जी, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे जी, साहित्य परिषद के राष्ट्रीय मंत्री पवनपुत्र बादल जी, विधायक साकेंद्र वर्मा जी और अन्य वरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने मधुभाई के योगदान और उनके आदर्श जीवन को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके विचार और मार्गदर्शन संघ के कार्यकर्ताओं में सदा जीवित रहेंगे।

Also Read: Varanasi News: तेजस्वी पर बरसे जीतन राम मांझी, कहा- जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी नेता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.