पीएम किसान पोर्टल पर तेजी से हो रहा पंजीकरण, योगी सरकार दे रही विशेष प्राथमिकता
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों के पंजीकरण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश भर में पीएम किसान पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण तेजी से कराया जा रहा है और अब तक सभी जनपदों में लगभग 50% फॉर्म रजिस्ट्री का कार्य पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल 2026 से पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर लिया होगा। ऐसे में योगी सरकार सभी जिलों में पंजीकरण कार्य को और तेजी देने पर जोर दे रही है।
जिलों में शिविर लगाने के निर्देश
सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि 16 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गांव में कम से कम एक शिविर आयोजित किया जाए, जिसमें किसानों को मौके पर पंजीकरण और विवरण अपडेट करने की सुविधा मिले। इन शिविरों के माध्यम से हर किसान का विवरण अपडेट करना अनिवार्य होगा।
कई जिलों ने किया उल्लेखनीय प्रगति
प्रदेश में अब तक अधिकांश जिलों ने 50% से अधिक पंजीकरण कार्य पूरा कर लिया है। प्रमुख जिलों की स्थिति इस प्रकार है:
- रामपुर – 61.37%
- बिजनौर – 58.92%
- हरदोई – 58.31%
- श्रावस्ती – 58.01%
- पीलीभीत – 57.58%
- अंबेडकरनगर – 57.46%
- मुरादाबाद – 57.17%
- बरेली – 56.80%
- गाजियाबाद – 56.79%
- कौशाम्बी – 56.09%
सरकार ने किसानों से आग्रह किया है कि वे समय पर अपना पंजीकरण कराएं ताकि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त से वंचित न होना पड़े। इस पहल से न केवल किसानों को लाभ मिलेगा बल्कि राज्य में पीएम किसान योजना की पारदर्शिता और लाभ वितरण भी सुनिश्चित होगा।
Also Read: Lucknow News: विधायक राकेश प्रताप सिंह के साथ फ्लाइट में बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार

