Ind A vs Aus A: ग्रीनपार्क में मुकाबला शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Sandesh Wahak Digital Desk: लंबे इंतजार के बाद बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलिया-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत-ए को बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

भारत की सलामी जोड़ी प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन मैदान पर उतरे। प्रियांश आर्या ने पहले ही ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टॉम स्ट्रैकर की पहली गेंद पर चौका मारकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर शुरुआती छह ओवर में 33 रन बना लिए।

मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने लायक रही और दर्शक भी स्टेडियम में मैच का आनंद लेते दिखे। भारतीय बल्लेबाजों की यह मजबूत शुरुआत टीम को मैच में बेहतर स्थिति में ले जाने में सहायक साबित हो सकती है।

Also Read: Jaunpur News: सुहागरात के अगले दिन 75 साल के संगरू राम का निधन, 40 साल छोटी दुल्हन से रची शादी चर्चा में

Get real time updates directly on you device, subscribe now.