ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ब्रिटेन का कड़ा प्रहार: 70 व्यक्तियों और संगठनों पर लगाए नए प्रतिबंध

Sandesh Wahak Digital Desk: संयुक्त राष्ट्र के बाद अब ब्रिटेन ने भी ईरान के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अपनाया है। ईरान के आक्रामक परमाणु कार्यक्रम को देखते हुए ब्रिटेन ने 70 व्यक्तियों और संगठनों पर नए और सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।

ब्रिटिश विदेश कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम ईरान के संभावित परमाणु हथियार निर्माण कार्यक्रम से उत्पन्न हो रहे गंभीर खतरे को देखते हुए उठाया गया है। इन प्रतिबंधों के तहत 62 संस्थाओं और 9 प्रमुख व्यक्तियों को निशाना बनाया गया है, जो ईरान के परमाणु और हथियार विकास कार्यक्रम से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं।

ब्रिटेन ने दी कड़ी चेतावनी

ब्रिटेन का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को आक्रामक रूप से आगे बढ़ा रहा है और हथियार-स्तर के यूरेनियम का संवर्धन कर रहा है। यह यूरेनियम सीधे परमाणु हथियारों के निर्माण में इस्तेमाल हो सकता है, जो वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।

विदेश मंत्री यवेट कूपर ने इस निर्णय पर टिप्पणी करते हुए कहा, ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय रहा है। इससे न केवल क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शांति को खतरा उत्पन्न होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्रिटेन इन प्रतिबंधों के माध्यम से ईरान को कड़ा संदेश देना चाहता है कि उसे परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Also Read: Chandauli News: किसानों की समस्या पर सपा पूर्व विधायक का गुस्सा फूटा, अधिकारी को दिखाई चप्पल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.