बुलंदशहर में 6 लाख का सोने का हार चोरी, कथित बंटी-बबली CCTV में कैद
Bulandshahr News: जिले के डीएम कॉलोनी रोड स्थित प्रख्यात पंडित ज्वेलर्स शोरूम से 6 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोने का हार चोरी होने की घटना सामने आई है। यह वारदात कथित बंटी-बबली की तर्ज पर हुई, जिसमें एक महिला और पुरुष ग्राहक बनकर आए और शोरूम से सोने का हार उड़ा ले गए। घटना का पूरा वीडियो शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
घटना 26 सितंबर 2025 की शाम की है। शोरूम संचालक गौरव गौड़ ने बताया कि महिला और पुरुष ग्राहक सोने का सेट देखने आए। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि साड़ी पहनी महिला ने हाथ से हार छुपाया और फिर दोनों वहां से फरार हो गए।
बुलंदशहर पुलिस के एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि पुलिस वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करते हुए कथित चोरों की तलाश में जुटी है। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि कोई वीडियो या फोटो में दिख रहे चोरों को पहचानता है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि चोरी का हार बरामद किया जा सके और वारदात का खुलासा हो।
Also Read: बरेली बवाल: मास्टरमांइड डॉ. नफीस और उसका बेटा भेजा गया जेल, मौलाना तौकीर रजा के बताए जा रहे करीबी

