सऊदी अरब में रह रहे युवक ने सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिट की गई आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीएम योगी की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट किया

जानकारी के मुताबिक, थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम बघौरा निवासी अब्दुल्ला पिछले करीब डेढ़-दो साल से सऊदी अरब में रहकर ड्राइविंग का काम करता है। आरोप है कि उसने 29 सितंबर को अपने फेसबुक अकाउंट पर सीएम योगी की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट किया।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव फैलने का खतरा बढ़ गया है।

मंशाराम ने इस मामले की शिकायत थाना सफदरगंज में दर्ज कराई

ग्राम बरियारपुर निवासी मंशाराम ने इस मामले की शिकायत थाना सफदरगंज में दर्ज कराई। उनका आरोप है कि यह पोस्ट जानबूझकर समाज में वैमनस्य फैलाने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से की गई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.