Lucknow News: विजयादशमी पर कांग्रेस कार्यालय में लगी होर्डिंग, राहुल गांधी बने भगवान श्रीराम, अजय राय दिखे लक्ष्मण के रूप में
Lucknow News: विजयादशमी के पावन अवसर पर लखनऊ में स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक ऐसी भव्य होर्डिंग लगाई गई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर पार्टी नेतृत्व को सीधे भगवान राम और उनके अनुज लक्ष्मण के रूप में चित्रित कर एक अनूठा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।
इस होर्डिंग में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और विपक्ष के प्रमुख चेहरे राहुल गांधी को भगवान श्रीराम के रूप में दिखाया गया है। उनके हाथों में धनुष-बाण है और उन्हें पूरी तरह से मर्यादा पुरुषोत्तम की तरह प्रस्तुत किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को उनके छोटे भाई लक्ष्मण के रूप में दर्शाया गया है। होर्डिंग में उन्हें अपने बड़े भाई राहुल गांधी के साथ खड़े दिखाया गया है, जो पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सहयोग की भूमिका का प्रतीक है।

बुराई पर अच्छाई की जीत का सियासी रंग
यह अनोखी पहल NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा की ओर से की गई। उन्होंने यह होर्डिंग कांग्रेस कार्यालय पर लगवाई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में इसकी जमकर चर्चा हो रही है। जहाँ पारंपरिक रूप से विजयदशमी पर रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस चित्रण के माध्यम से यह साफ कर दिया है कि उनकी नजर में राहुल गांधी और अजय राय, आज की राजनीति में मर्यादा और संघर्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
Also Read: Lucknow News: तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 छात्राएं घायल

