CISF जवानों से मिले सुनील शेट्टी, बोले- जहाँ संकल्प श्रीराम सा हो, वहाँ हर रावण की हार तय

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सुनील शेट्टी ने फिल्मों में सैनिक का किरदार निभाने के बाद असल जिंदगी में भी देश के जवानों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है। गांधी जयंती के अवसर पर अभिनेता सीआईएसएफ यूनिट एएसजी, मंगलुरु पहुँचे, जहाँ उन्होंने जवानों के साथ खुलकर बातचीत की और उनके अदम्य साहस को सलाम किया।

‘बॉर्डर’ और ‘एलओसी: कारगिल’ जैसी फिल्मों से फैंस के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले सुनील शेट्टी ने सीआईएसएफ कर्मियों के हार्डवर्क, देश के प्रति समर्पण, फिटनेस, डिसिप्लिन और वर्क-लाइफ बैलेंस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान अभिनेता ने जवानों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

दशहरा पर फैंस को दिया खास संदेश

जवानों से मिलने के बाद अभिनेता को दशहरा के मौके पर आयोजित एक इवेंट में भी देखा गया, जहाँ उन्होंने कलाकारों का हौसला बढ़ाया और मंदिर में दर्शन किए। सुनील शेट्टी ने फैंस को दशहरा की बधाई देते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा- दशहरा सिर्फ एक त्योहार नहीं है… यह मेरी जड़ों की ओर वापसी है… पीली नालिके की दहाड़ तक, देवी मंदिर की शांति, और मूल्यों की आग मैं अपने अंदर लेकर चलता हूँ… जहाँ संकल्प श्री राम सा हो… वहाँ हर रावण की हार तय है। फैंस ने अभिनेता के इस पोस्ट को खूब सराहा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से करियर की शुरुआत करने वाले सुनील शेट्टी आज भी फिल्मों और वेब सीरीज में सक्रिय हैं। एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले इस अभिनेता की बैक-टू-बैक कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं।

आगामी फिल्में (2026 में फ्लोर पर): ‘हेरा-फेरी-3,’ ‘केसरी वीर’ और ‘वेलकम टू द जंगल’।

हालिया रिलीज: ‘इन गलियों में,’ ‘नादानियां’ और ‘धारावी बैंक’।

उन्हें फिल्म ‘धड़कन’ के लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड और ‘रेड अलर्ट’ के लिए बेस्ट एक्टर का स्टारडस्ट सर्चलाइट अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Also Read: IND vs WI Test: ध्रुव जुरेल ने ठोका टेस्ट करियर का पहला शतक, खास क्लब में हुई एंट्री

Get real time updates directly on you device, subscribe now.