बलरामपुर के ओसामा ने UK में किया कमाल, बकिंघम यूनिवर्सिटी से फर्स्ट क्लास ऑनर्स किया हासिल
Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के लिए यह एक गौरव का क्षण है। यहां के ओसामा उमर खान ने यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित बकिंघम यूनिवर्सिटी से बायोमेडिकल साइंस में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री फर्स्ट क्लास ऑनर्स के साथ हासिल की है। यह प्रमाण पत्र 8 अगस्त 2025 को जारी किया गया।
मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल
ओसामा की यह शानदार शैक्षणिक उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर और रजिस्ट्रार द्वारा हस्ताक्षरित यह डिग्री ओसामा के अथक प्रयासों का परिणाम है।
ओसामा की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। ओसामा के पिता ने कहा, “मेरा बेटा अपनी मेहनत का फल लाया है, और मैं चाहता हूँ कि उसके छोटे भाई भी इसी जुनून और लगन के साथ अपने सपनों को हासिल करें।” ओसामा ने अपनी उपलब्धि से न केवल परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि अपने छोटे भाइयों और क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। ओसामा उमर खान की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि शिक्षा और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। आने वाले समय में उनसे बायोमेडिकल साइंस के क्षेत्र में और बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने की उम्मीद है।
Also Read: यूपी में दशहरे के बाद सात अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-बैंक-दफ्तर बंद

