बलरामपुर: ‘आवास प्लस-24’ सर्वे पुनः शुरू, CDO ने दी सख्त चेतावनी,14 अक्टूबर तक पूरा करें काम
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों को लाभ सुनिश्चित करने के लिए बलरामपुर जिले में ‘आवास प्लस-24’ सर्वे कार्य को एक बार फिर से खोल दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) हिमांशु गुप्ता ने इस संबंध में सख्ती दिखाते हुए सभी सर्वेयरों और खंड विकास अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह कार्य 14 अक्टूबर 2025 तक हर हाल में गंभीरता और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
पात्र परिवारों को लाभ दिलाने की प्राथमिकता
सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आवास प्लस-24 सर्वे, जिसे जुलाई 2025 में बंद कर दिया गया था, उसे भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशों पर पुनः शुरू किया गया है। यह कार्य अगले 10 दिनों तक चलेगा, जिसकी अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सर्वेयर और खंड विकास अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि सर्वे कार्य को पूरी गंभीरता और प्राथमिकता के साथ संपन्न किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी पात्र परिवार को आवासीय लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने यह भी निर्देश दिए कि काम की समयबद्धता और गुणवत्ता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि योजना के वास्तविक लाभार्थियों को समय पर आवास का लाभ मिल सके।
रिपोर्ट : योगेंद्र त्रिपाठी
Also Read: बहराइच में ‘वीर बाल टोली’ का अदम्य साहस, आदमखोर से भिड़कर बचाई मासूम की जान, SDPI ने किया सम्मानित

