बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन शुरू, 121 सीटों पर 6 नवंबर को होंगे मतदान

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही, पहले चरण के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसने राज्य में चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है।

यह अधिसूचना बिहार के राज्यपाल की ओर से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत जारी की गई है। नामांकन केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के विशेष निर्देश दिए गए हैं। नियमों के मुताबिक, नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ सिर्फ तीन वाहन और प्रस्तावक समेत अधिकतम 5 व्यक्ति ही जा सकेंगे। पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

मतदान की तारीख: पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर (गुरुवार) को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

शामिल जिले: इस चरण में पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर सहित कई अन्य जिलों की सीटें शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए राज्यभर में लगभग 8.50 लाख अधिकारियों को तैनात किया है, जिनमें 4.53 लाख मतदान कर्मी शामिल हैं। साथ ही, इस बार पहली बार सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जो निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशियों से नियमित संवाद करेंगे। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Also Read: पाकिस्तान को अमेरिका का झटका, हथियार देने की ख़बरें झूठी, US ने स्पष्ट किया कि सिर्फ़ रखरखाव तक सीमित है समझौता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.