Varanasi News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बच्चों ने दिखाया हुनर, अंजलि पटेल ने मारी बाज़ी

Varanasi News: जन विकास समिति, मुर्दहा ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, नृत्य, नाटक और गीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दमदार प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतियोगिता में अंजलि पटेल (बीरापट्टी) ने पहला पुरस्कार, अनमोल यादव (अटेसुआ) ने दूसरा और खुशी राय (अटेसुआ) ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों में खुशी यादव, काजल सैनी, सुमन प्रजापति, गोल्डी और चंदा कुमारी शामिल थे।

अब देश की राष्ट्रपति भी एक महिला हैं

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले लड़कियों को कमजोर समझा जाता था, लेकिन अब देश की राष्ट्रपति भी एक महिला हैं। उन्होंने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “लड़कियां इस देश की ताकत बनेंगी और हिंदुस्तान की शान बनकर चमकेंगी।”

विधायक ने रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला जैसी महान हस्तियों का उदाहरण देते हुए कहा कि बालिकाएं उनकी तरह ही नई उड़ान भरेंगी।

सुभाष ने अंग वस्त्र भेंट कर किया

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा, रश्मि उपाध्याय और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अखिलेश उर्फ गोपाल सिंह ने भी बालिकाओं को संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत फॉ सुभाष ने अंग वस्त्र भेंट कर किया।

कार्यक्रम में फेलिक्स थॉमस, अभिषेक मिश्रा, बिन्स, अतुल यादव, विनोद, बच्चेला, रितेश, शिवम, जड़ावती देवी, सीमा और अंजलि दीदी सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभावती और अंजू ने किया।

रिपोर्ट-एम एम पाठक

Also Read: Varanasi News: ग्रामीणों के लिए सुविधा और कृषि में बढ़ावा, पिंडरा में विधायक ने किया भव्य शिलान्यास

Get real time updates directly on you device, subscribe now.