Gold Price News : क्या इस धनतेरस गोल्ड जाएगा 1.50 लाख के पार ?

Sandesh Wahak Digital Desk : वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों का सोने की ओर रुझान बढ़ा है और इस साल गोल्ड सर्राफा बाजार ने निवेशकों को 60 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। पिछले दो सालों में तो सोने की कीमतों में 140 प्रतिशत तक की उछाल देखी गई है। विश्लेषकों का मानना है कि यह तेजी वैश्विक आर्थिक हालात, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेड रिजर्व की मौद्रिक नीति में बदलाव की उम्मीदों से प्रेरित है।

धनतेरस पर क्या होगी सोने की कीमत?

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल धनतेरस तक सोना 10 ग्राम 1,30,000 रुपये के स्तर को पार कर सकता है। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की वंदना भारती ने बताया कि साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक सोना 1.50 लाख रुपये के स्तर के करीब पहुंच सकता है, हालांकि धनतेरस पर इसकी कीमत 1,20,000 से 1,30,000 रुपये के बीच रहने का अनुमान है।

क्यों बना हुआ है सोने का बुलिश ट्रेंड?

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा ने इस उछाल के पीछे वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावना को प्रमुख कारण बताया।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि सोने का यह दबदबा 2026 में भी जारी रह सकता है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद और शेयर बाजारों में अस्थिरता के चलते निवेशकों का सोने की ओर पलायन इसकी मुख्य वजहें हैं।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़े इस रुझान की पुष्टि करते हैं। सितंबर 2025 में भारतीय गोल्ड ईटीएफ में 902 मिलियन डॉलर (लगभग 7,500 करोड़ रुपये) का निवेश हुआ, जो अगस्त के मुकाबले 285 प्रतिशत से अधिक की जबरदस्त वृद्धि है।

ऑग्मोंट की रेनिशा चैनानी का मानना है कि यदि यही रुझान कायम रहा, तो 2026 के मध्य या अंत तक सोना प्रति 10 ग्राम 1.50 लाख रुपये के आंकड़े को भी पार कर सकता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.