बिहार चुनाव: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से बनाया उम्मीदवार

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिसमें मंगलवार को ही पार्टी में शामिल हुईं मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर का नाम सबसे ख़ास है।

बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता को देखते हुए यह उम्मीद पहले से ही लगाई जा रही थी कि पार्टी उन्हें मिथिलांचल क्षेत्र से टिकट दे सकती है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कुछ बड़े बदलाव और नए चेहरों पर दांव लगाया गया है।

अलीनगर- मैथिली ठाकुर, मंगलवार को बीजेपी में शामिल हुईं थी लोक गायिका।
बाढ़- डॉ. सियाराम सिंह, यहाँ से पिछली बार के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र ज्ञानू का टिकट कटा।
बक्सर- आनंद मिश्रा, पूर्व आईपीएस अधिकारी, जो हाल ही में ‘जन सुराज’ से आए हैं।
सोनपुर- विनय कुमार सिंह, पूर्व विधायक, जो बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के समधी हैं।
बनियापुर- केदार नाथ सिंह, बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के भाई हैं और राजद से आए हैं।
छपरा- छोटी कुमारी, यहाँ से निवर्तमान विधायक सीएन गुप्ता का टिकट कटा।
मुजफ्फरपुर- रंजन कुमार, नए प्रत्याशी हैं पिछली बार सुरेश शर्मा यहाँ से हार गए थे।
अगिआंव- महेश पासवान, पार्टी ने यहाँ भी नया प्रत्याशी उतारा है।

Also Read: Gorakhpur News: आकाशवाणी परिसर में भाजपा उपाध्यक्ष पर हमला, सिक्योरिटी इंचार्ज गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.