IPL हुआ बेदम! सिर्फ दो साल में 16 हजार करोड़ की ब्रांड वैल्यू धड़ाम, BCCI को भारी नुकसान
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय टी20 लीग मानी जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए साल 2025 भी आर्थिक मोर्चे पर निराशाजनक साबित हो रहा है।
लगातार दूसरे वर्ष IPL की ब्रांड वैल्यू में भारी गिरावट दर्ज की गई है। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ दो साल में आईपीएल की वैल्यूएशन 16,400 करोड़ रुपये घट गई है।
डी एंड पी एडवाइजरी की ओर से जारी ‘द प्राइस ऑफ रेगुलेशन: IPL और WPL वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025’ में खुलासा किया गया है कि साल 2023 में IPL की ब्रांड वैल्यू 92,500 करोड़ रुपये थी।

लेकिन 2024 में यह 10.6% घटकर 82,700 करोड़ रुपये रह गई। गिरावट का यह सिलसिला 2025 में भी जारी रहा और आईपीएल की वैल्यूएशन और 8% गिरकर 76,100 करोड़ रुपये पर पहुँच गई।
रिपोर्ट में इस भारी गिरावट के कई कारण बताए गए हैं—
मीडिया राइट्स में बदलाव बड़ा कारण माना जा रहा है। 2024 में Viacom18 और Disney Star के मर्जर के बाद JioHotstar प्लेटफॉर्म सामने आया, जिससे बाजार में एकाधिकार की स्थिति बनी और प्रतिस्पर्धा घट गई।
फैंटेसी और ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर सख्ती और बैन ने भी नुकसान पहुंचाया। रिपोर्ट का अनुमान है कि इससे 1,500 से 2,000 करोड़ रुपये तक की हानि IPL की ब्रांड वैल्यू को हुई है।
विज्ञापन बाजार में मंदी और OTT सब्सक्रिप्शन में गिरावट भी नुकसान के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।
महिला प्रीमियर लीग (WPL) भी इस गिरावट के प्रभाव से अछूती नहीं रही। रिपोर्ट के अनुसार WPL की ब्रांड वैल्यू 1350 करोड़ से घटकर 1275 करोड़ रुपये रह गई है, जो 5.6% की गिरावट को दर्शाती है।
आईपीएल BCCI के लिए सबसे बड़ा कमाई का साधन रहा है। ऐसे में लगातार दूसरे साल ब्रांड वैल्यू में गिरावट ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या IPL का क्रेज कम हो रहा है? आने वाले सीजन में BCCI किस रणनीति से इसकी चमक वापस लाता है, यह देखना बड़ा रोचक होगा।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.