बिहार चुनाव: भाकपा-माले ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की, भोरे से धनंजय आधिकारिक प्रत्याशी

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने अपनी चुनावी तैयारी तेज़ करते हुए दोनों चरणों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार कुल 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जिनमें अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग दोनों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।

पहले चरण के लिए 14 उम्मीदवार घोषित

भाकपा-माले ने पहले चरण की 14 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। इन प्रमुख सीटों और उनके उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है।

भोरे से धनंजय (आधिकारिक उम्मीदवार), जीरादेई से अमरजीत कुशवाहा दरौली से सत्यदेव राम, दरौंडा से अमरनाथ यादव, कल्याणपुर से रंजीत कुमार राम, वारिसनगर से फूलबाबू सिंह, राजगीर से विश्वनाथ चौधरी, दीघा से दिव्या गौतम, फुलवारी से गोपाल रविदास, पालीगंज से संदीप सौरभ, आरा से क्यामुदीन अंसारी, अगिआंव से शिव प्रकाश रंजन, तरारी से मदन सिंह, डुमरांव से अजीत कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

ग़ौरतलब है कि भोरे सीट से भाकपा-माले के टिकट पर जितेंद्र पासवान ने भी नामांकन किया है, लेकिन पार्टी ने धनंजय को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है। पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर थी।

Also Read: रोहित शर्मा ने साफ किया इरादा, 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं ‘हिटमैन’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.