अब WhatsApp पर नहीं भेज पाएंगे अनगिनत मैसेज, जल्द लगने वाली है लिमिट

Sandesh Wahak Digital Desk: देश में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब तक जहां यूजर्स बिना किसी सीमा के अनगिनत मैसेज भेज सकते थे, वहीं अब मेटा (Meta) इस पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का यह कदम प्लेटफॉर्म पर लगातार बढ़ रहे स्पैम और फर्जी संदेशों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

स्पैम रोकने के लिए नया सिस्टम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सऐप अब उन लोगों को भेजे जाने वाले मैसेज पर मंथली लिमिट (Monthly Limit) लागू करने की तैयारी कर रहा है, जो आपके संदेशों का जवाब नहीं देते। यानी भविष्य में अगर आप किसी व्यक्ति को लगातार मैसेज भेजते हैं और वह रिप्लाई नहीं करता, तो ऐसे सभी मैसेज आपकी मासिक सीमा में गिने जाएंगे।

अब WhatsApp पर नहीं भेज पाएंगे अनगिनत मैसेज, जल्द लगने वाली है लिमिट

कैसे काम करेगा यह नया नियम ?

मेटा की योजना के अनुसार, यह सिस्टम आने वाले कुछ हफ्तों में कई देशों में ट्रायल के तौर पर शुरू किया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि आपने किसी यूजर को दो मैसेज भेजे और उसने कोई जवाब नहीं दिया, तो ये दोनों संदेश आपके मंथली कोटा में शामिल हो जाएंगे।

हालांकि, जिन लोगों के साथ आपकी नियमित बातचीत होती है या जो आपके संदेशों का जवाब देते हैं, उनके लिए भेजे गए मैसेज इस लिमिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

क्या आम यूजर्स पर पड़ेगा असर ?

कंपनी का कहना है कि इस बदलाव का असर आम यूजर्स की चैटिंग पर नहीं पड़ेगा। यह कदम मुख्य रूप से बिजनेस अकाउंट्स और स्पैम करने वालों को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से व्हाट्सऐप का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार, मार्केटिंग और फर्जी स्कीमों के प्रचार-प्रसार के लिए तेजी से बढ़ गया है। जिसके लिए मेटा इससे पहले भी कई कदम उठा चुकी है। जैसे- मैसेज फॉरवर्ड लिमिट, रिपोर्टिंग और ब्लॉकिंग टूल्स, लेकिन इन सबके बावजूद स्पैम मैसेज की समस्या बनी हुई है। अब कंपनी को उम्मीद है कि नई मैसेज लिमिट नीति से फर्जी और अनचाहे मैसेज पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।

कब शुरू होगी टेस्टिंग ?

मेटा ने पुष्टि की है कि अगले कुछ हफ्तों में कई देशों में इस सिस्टम की टेस्टिंग शुरू होगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि मैसेज लिमिट कितनी होगी, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि व्हाट्सऐप का यह कदम आने वाले दिनों में स्पैम भेजने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ा देगा।

 

Also Read: यूपी के स्कूलों में अब नहीं लगेंगे व्यावसायिक मेले, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.