Lakhimpur Kheri News: विधि-विधान से हुआ रामलीला मेले का भूमि पूजन, 31 अक्टूबर से शुरू होगा कार्यक्रम

Lakhimpur Kheri News: निघासन खीरी के कस्बा सिंगाही में लगने वाले रामलीला मेले का भूमि पूजन कस्बे के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमआर सेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. प्रशांत पाण्डेय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ मेले के 106वें आयोजन का पूजन डॉ. सेठी ने संपन्न किया।

इस अवसर पर मेला महामंत्री प्रवीण शाह ने बताया कि आज से शुरू होने वाला मेला 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दिन में रामलीला मंचन और रात्रिकाल में नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Ramlila Fair

11 नवंबर को दिन में लक्ष्मण शक्ति और रात में म्यूजिक कॉन्फ्रेंस होगी।
12 नवंबर को दिन में कुंभकर्ण वध और रात में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे।
13 नवंबर को दिन में मेघनाद वध तथा रात में लोक सृजन संस्था द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
14 से 16 नवंबर तक संगीत संध्या आयोजित होगी, जबकि 14 नवंबर को सायं 5 बजे रावण वध कार्यक्रम संपन्न होगा।

कार्यक्रम में चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम, पूर्व चेयरमैन उत्तम मिश्र, पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह, सभासद रामनरेश गुप्ता, प्रभात शुक्ल, अमर गुप्ता, जोगेंद्र शाक्य, राहुल सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read: Varanasi News: बीएचयू में आयोजित हुआ रोजगार मेला, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.