बाल-बाल बचीं मंत्री बेबी रानी मौर्य! कार एक्सीडेंट के बाद भड़कीं, यूपीडा अधिकारियों को लगाई फटकार
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की कार शुक्रवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा फिरोजाबाद जिले के कठफोरी गांव के पास किलोमीटर नंबर-56 पर हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में मंत्री बेबी रानी मौर्य बाल-बाल बच गईं और किसी को चोट नहीं आई।
कैसे हुआ हादसा?
मंत्री बेबी रानी मौर्य अपनी कार से लखनऊ जा रही थीं। एक्सप्रेस-वे पर बने डायवर्जन के चिन्ह (संकेत) स्पष्ट नहीं थे। इसी वजह से उनकी कार असंतुलित होकर फिसल गई और सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में मंत्री की कार साइड से क्षतिग्रस्त हो गई।
मंत्री ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए निर्देश
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिरसागंज मौके पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मौके पर मौजूद यूपीडा (UP Expressways Industrial Development Authority) के कर्मचारियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की।
मंत्री ने अधिकारियों से कहा “इतने बड़े एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन के संकेत न होना बड़ी लापरवाही है। इससे और भी लोगों की जान को खतरा हो सकता है।” उन्होंने अधिकारियों को तुरंत एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा संबंधी संकेतों को सुधारने और इस लापरवाही पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
Also Read: बिहार का सियासी रण अब चरम पर, ‘जंगलराज’ बना मुख्य चुनावी मुद्दा, आज शाह भरेंगे चुनावी हुंकार

