बिहार चुनाव: एनडीए का फोकस एकजुटता पर, बदल सकते हैं समीकरण

चिराग ने छुए पैर तो नीतीश ने गर्मजोशी से किया स्वागत, अभिभावक के रूप में दिखे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन का पूरा फोकस एकजुटता पर है। वह किसी भी सूरत में जनता के सामने विघटित रूप में सामने नहीं आना चाह रही है। इसके प्रमाण एनडीए की चुनावी रैलियों में देखने को भी मिल रहे हैं। समस्तीपुर में हुई रैली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)प्रमुख व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बढक़र पैर छूना और नीतीश का गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करना, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अभिभवक के रूप में सामने आना, प्रदेश की राजनीति में नये समीकरण की सुगबुगाहट है।

बताते चलें कि समस्तीपुर में गुरुवार को एनडीए की रैली थी। इस दौरान मंच पर जो कुछ वो एक चौंकाने वाला दृश्य था, कल्पना से परे। मंच आमना-सामना होते ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जिस प्रकार पूर्ण श्रद्धावनत होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए, नीतीश ने भी उसी आत्मीयता से उन्हें आशीर्वाद दिया। दोनों के बीच मुस्कुराहट के साथ वार्ता का लंबा दौर चला। पुराने गिले-शिकवे एक झटके में जैसे दूर हो गए। जहां मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य राजनीतिक हस्तियों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया, वहीं राजनीतिक गलियारों में एनडीए की एकजुटता की काफी चर्चा रही। जानकारों का कहना था कि एनडीए की इस एकजुटता से बिहार की राजनीति में नये समीकरण बनेंगे।

मोदी ने चिराग को भाषण देने से रोका

मंच पर एक और दृश्य में लोगों में कौतूहल पैदा कर दिया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अभिभावक की भूमिका में नजर आए। हुआ यूं कि मंच संचालक ने जैसे ने जैसे ही चिराग पासवान को भाषण देने के लिए आमंत्रित किया, मोदी ने उन्हें रोक दिया और मुख्यमंत्री नीतीश को भाषण देने के लिए भेज दिया। दरअसल वह जानते थे कि चिराग का गला खराब है, जिससे वह न तो ठीक से बोल सकेंगे और न ही लोग उनकी बात को समझ सकेंगे।

Chirag Paswan

पहले से अलग-अलग, अब हैं साथ-साथ

राजनीतिक गलियारों में एनडीए की इस एकजुटता होना स्वाभाविक भी है। दरअसल 2020 के विस चुनाव में चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास)ने जद यू के खिलाफ मोर्चा खोला था और 132 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार कर नीतीश को काफी नुकसान पहुंचाया था। अब ये दृश्य बदल गए हैं। अब लोजपा (रामविलास) और जद यू दोनों ही एनडीए गठबंधन में शामिल हैं। जाहिर है कि इस एकजुटता का सकारात्मक प्रभाव चुनाव पर भी पड़ेगा। समस्तीपुर की रैली में चिराग का नीतीश के पैर छूना और नीतीश का उन्हें गले लगा लेना, तो फिलहाल बिहार की राजनीति में यही संकेत दे रहे हैं।

रिपोर्ट: राज कृष्ण पाण्डेय

 

Also Read: सिद्धार्थनगर में छठ पर्व की भव्य तैयारी, जमुआर घाट बनेगा आकर्षण का केंद्र, भोजपुरी गायक बिखेरेंगे रंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.