ICC मैच रेफरी का सनसनीखेज दावा, सौरव गांगुली पर लगाए गंभीर आरोप
Sandesh Wahak Digital Desk: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पूर्व मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ब्रॉड का कहना है कि भारत के खिलाड़ियों को जुर्माने और सज़ा से बचाने के लिए दबाव बनाया जाता था, ताकि वे किसी तरह पैनल्टी से बच सकें।
इंग्लैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड ने इस सिलसिले में BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पर भी सवाल उठाए हैं।

“भारत के खिलाड़ियों पर कार्रवाई रोकने के लिए फोन आते थे”
क्रिस ब्रॉड ने इंटरव्यू में बताया कि एक मैच में भारतीय टीम 3-4 ओवर पीछे चल रही थी, और उस स्थिति में टीम पर ऑटोमेटिक फाइन लगना तय था।
लेकिन, उन्हें BCCI की ओर से फोन आया कि इस मामले में “थोड़ी नरमी बरती जाए।”
ब्रॉड के मुताबिक, भारतीय बोर्ड के दबाव के चलते उन्हें ओवर रेट की गणना में “समय का हेरफेर” करना पड़ा ताकि जुर्माना टाला जा सके।
“सौरव गांगुली ने कहा था – बस अपना काम करो”
ब्रॉड ने आगे कहा, “उसके अगले मैच में फिर वही स्थिति बनी। जब मैंने सौरव गांगुली से बात की कि अब क्या किया जाए, तो उन्होंने कहा — ‘बस अपना काम करो।’ तब मुझे समझ आया कि यहां क्रिकेट से ज्यादा राजनीति हो रही है।”
‘भारत के पास अब बहुत ताकत है’
क्रिस ब्रॉड ने कहा, “भारत के पास अब बहुत पैसा और ताकत है। कई मामलों में वह ICC से भी आगे निकल गया है।
मुझे खुशी है कि अब मैं उस माहौल का हिस्सा नहीं हूं, क्योंकि अब खेल के भीतर राजनीति पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।”
BCCI की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं
ब्रॉड के इन गंभीर आरोपों पर अब तक BCCI या सौरव गांगुली की तरफ़ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
क्रिकेट जगत में अब इस बयान को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है।
Also Read: Ranji Trophy 2025: जम्मू का नया तूफान आकिब नबी, 10 विकेट लेकर राजस्थान को दी करारी शिकस्त

