मोकामा फिर हुआ लाल, बाहुबली अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के गुटों में भिड़ंत, फायरिंग से इलाके में दहशत

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के मोकामा में चुनावी माहौल एक बार फिर हिंसक हो उठा है। यहाँ दो बाहुबली गुटों के बीच खुली भिड़ंत और फायरिंग की खबर सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

एक वायरल वीडियो में एक शख्स यह चिल्लाता हुआ भाग रहा है कि यहाँ गोली चल रही है और अनंत सिंह के लोग गोली चला रहे हैं। वहीं, आरजेडी (RJD) कार्यकर्ता और सूरजभान सिंह के समर्थकों का कहना है कि वे शांति से जा रहे थे, लेकिन टारगेट करके उनके काफिले पर अटैक किया गया।

सूरजभान सिंह की पत्नी का काफिला बना निशाना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हमला आरजेडी उम्मीदवार सूरजभान सिंह की पत्नी के काफिले को निशाना बनाकर किया गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने काफिले पर ईंट-पत्थर चलाए, जिससे तनाव का माहौल पैदा हो गया। मोकामा में अभी भी दोनों गुटों के बीच जबरदस्त तनाव बना हुआ है।

मोकामा में पहले भी हुई है हत्या

बता दें कि मोकामा में यह पहली हिंसक घटना नहीं है। पिछले दिनों ही मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी टाल इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान एक हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें काफिले के साथ प्रचार कर रहे आरजेडी नेता दुलारचंद यादव (76 वर्ष) को सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पहले दुलारचंद यादव को पैर मंल गोली मारी और फिर गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी थी। यह घटना मोकामा की ‘हॉट सीट’ पर पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले हुई थी, जहाँ बाहुबली नेताओं के बीच तीखी टक्कर देखने को मिल रही है।

Also Read: लालू के परिवार में छिड़ी सियासी जंग, तेज प्रताप ने दी तेजस्वी को खुली चुनौती

Get real time updates directly on you device, subscribe now.