Sultanpur News: हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने घर के भीतर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान गलिबहा गाँव निवासी दुर्गेश सिंह उर्फ मोनू (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्गेश ने एक अवैध असलहे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली।

अचानक गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने दुर्गेश को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि मृतक थाने का हिस्ट्रीशीटर था।

परिजनों के अनुसार, दुर्गेश दो दिन पहले ही अपने घर लौटा था। पुलिस ने फिलहाल शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से जाँच की जा रही है।

Also Read: Saharanpur News: लखनऊ – सहारनपुर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों के लिए बड़ी सौगात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.