फिर आगे बढ़ी आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म अल्फा की रिलीज डेट
Sandesh Wahak Digital Desk: आलिया भट्ट की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पहले ‘अल्फा’ इस साल क्रिसमस यानी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है।
कब होगी रिलीज
दरसल यश राज फिल्म्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि आलिया भट्ट की ये एक्शन मूवी अब अगले साल 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। लंबे समय से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब उन्हें कुछ और महीनों तक इसका इंतजार करना पड़ेगा।
फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की वजह इसका पोस्ट-प्रोडक्शन बताया जा रहा है। यश राज फिल्म्स के अनुसार, फिल्म के वीएफएक्स (VFX) पर काम चल रहा है और इसे उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। मेकर्स का कहना है कि ‘अल्फा’ उनके लिए बेहद खास फिल्म है और वो इसके थिएट्रिकल एक्सपीरियंस में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है ताकि विजुअल क्वालिटी बेहतरीन हो सके।
दिखेंगे कौन-कौन से स्टार्स ?
फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट के साथ अनिल कपूर, शर्वरी और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया का एक बिल्कुल नया और दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का यह एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिसमें आलिया भट्ट पहली बार इस तरह की एक्शन थ्रिलर फिल्म में दिखाई देंगी।

