सबस्टैंडर्ड चार्जर से बढ़ रहा जान का खतरा, सरकार ने दी चेतावनी
Sandesh Wahak Digital Desk: आज के दौर में मोबाइल हमारी जरूरत ही नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस चार्जर से आप रोज अपना फोन चार्ज करते हैं, वही आपकी जान के लिए खतरा बन सकता है? खराब क्वालिटी या नकली चार्जर (Substandard Charger) न सिर्फ आपके फोन की बैटरी लाइफ पर असर डालते हैं, बल्कि कई बार यह ब्लास्ट या आग लगने जैसी गंभीर घटनाओं का कारण भी बन जाते हैं। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने उपभोक्ताओं को सावधान किया है। कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट ने अपने आधिकारिक “जागो ग्राहक जागो” हैंडल से पोस्ट करते हुए चेतावनी दी है कि सबस्टैंडर्ड चार्जर (Substandard Charger) से भारी नुकसान हो सकता है।
चार्जर पर जरूर देखें CRS मार्क
पोस्ट में कहा गया है, हम अपने फोन और चार्जर हमेशा साथ रखते हैं, लेकिन नकली प्रोडक्ट खतरनाक हो सकते हैं। CRS मार्क आपके डिवाइस या चार्जर पर सिर्फ मार्क नहीं, सुरक्षा का निशान है। खरीदते समय इसे जरूर देखें और सुरक्षित रहें। सरकार का कहना है कि बिना CRS (Compulsory Registration Scheme) मार्क वाला चार्जर आपके फोन के साथ-साथ आपकी सुरक्षा के लिए भी खतरा है।
वहीं खराब या नकली चार्जर (Substandard Charger) की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे जल्दी गर्म हो जाते हैं। इससे फोन के इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है और कई मामलों में ब्लास्ट या आग लगने की घटनाएं भी हो सकती हैं। पहले कई बार ऐसा देखा गया है कि नकली चार्जर की वजह से फोन फट गया और लोगों की जान तक चली गई।
हम अपने फोन और चार्जर हमेशा साथ रखते हैं, लेकिन नकली प्रोडक्ट खतरनाक हो सकते हैं। CRS मार्क आपके डिवाइस या चार्जर पर सिर्फ मार्क नहीं, सुरक्षा का निशान है। खरीदते समय इसे जरूर देखें और सुरक्षित रहें! #ElectricalSafety #IndianStandards #BIS #ConsumerSafety #BISCareApp… pic.twitter.com/0r1vSy9M1d
— Consumer Affairs (@jagograhakjago) November 3, 2025
कैसे पहचानें नकली चार्जर?
कई लोग बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या मार्केट से सस्ते चार्जर खरीद लेते हैं जिन्हें असली बताकर बेचा जाता है। लेकिन इनमें CRS का निशान नहीं होता। साथ ही ये चार्जर असली के मुकाबले काफी हल्के होते हैं क्योंकि इनमें जरूरी सुरक्षा उपकरण शामिल नहीं होते। इनके साथ दी जाने वाली केबल भी कमजोर और घटिया क्वालिटी की होती है। सरकार ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे हमेशा भरोसेमंद ब्रांड और CRS मार्क वाले चार्जर ही खरीदें। थोड़ी सी लापरवाही आपकी जान और फोन दोनों को खतरे में डाल सकती है। इसलिए अगली बार जब चार्जर खरीदें, देखें, समझें और सुरक्षित रहें।
Also Read: गर्भ में पल रहे शिशु तक पहुंच रहा प्रदूषण का जहर, IIT दिल्ली की स्टडी में बड़ा खुलासा

