हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से 3 दोस्तों की मौत, गुस्साई भीड़ ने NH किया जाम

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राठ-पनवाड़ी मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया और डीसीएम में तोड़फोड़ की।

ट्रक में लकड़ी लोड कर लौट रहे थे दोस्त

सदर गांव निवासी श्रीकिशन उर्फ कल्लू (22), राकेश (22) और बृजभान (25)। ये तीनों आपस में दोस्त थे। तीनों दोस्त राठ कस्बे में ट्रकों में लकड़ियां लोड करने की मजदूरी करते थे। शुक्रवार को मजदूरी करके तीनों दोपहर करीब दो बजे बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक बसेला-पहाड़ीगढ़ी गांव के बीच पहुंची, तभी उल्टी दिशा से आ रहे केबल से लोड तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों का प्रदर्शन और जाम

हादसे के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने राठ-पनवाड़ी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने डीसीएम में भी तोड़फोड़ की। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर अमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद, नाराज ग्रामीण जनपद के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे, जिससे सड़क पर सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस और प्रशासन अब भी ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।

Also Read: ‘मोदी-नीतीश ने बिहार के लोगों को मजदूर बना दिया’, राहुल गांधी का भागलपुर रैली में बड़ा आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.