6,6,6,6,6,6,6,6… सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक, डोमेस्टिक क्रिकेट में आकाश चौधरी ने रचा इतिहास
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय घरेलू क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी।
अरुणाचल प्रदेश के युवा बल्लेबाज आकाश चौधरी ने रणजी ट्रॉफी में ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया कि दर्शक दंग रह गए।
मेघालय के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आकाश ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर डोमेस्टिक क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया।
🚨 Record Alert 🚨
First player to hit eight consecutive sixes in first-class cricket ✅
Fastest fifty, off just 11 balls, in first-class cricket ✅
Meghalaya's Akash Kumar etched his name in the record books with a blistering knock of 50*(14) in the Plate Group match against… pic.twitter.com/dJbu8BVhb1
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 9, 2025
11 गेंदों में 50 रन, 8 छक्कों की बरसात
आकाश चौधरी छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही गेंदबाजों पर टूट पड़े। उन्होंने 14 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 2 चौके शामिल थे।
खास बात यह रही कि उन्होंने मात्र 11 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली, जो भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बन गया।
विदेशी दिग्गजों का टूटा रिकॉर्ड
इससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड आयरलैंड के वेन व्हाइट के नाम था, जिन्होंने 2012 में 12 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। आकाश ने यह रिकॉर्ड एक गेंद पहले तोड़कर इतिहास रच दिया।
इंटरनेशनल क्रिकेटर भी रह गए पीछे
इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अब तक किसी बल्लेबाज ने 11 गेंदों में अर्धशतक नहीं लगाया है। भारत के युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में हाफ-सेंचुरी लगाई थी।
जबकि एबी डिविलियर्स ने वनडे क्रिकेट में 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। लेकिन आकाश चौधरी ने इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़कर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज करा लिया।
क्रिकेट फैंस में उत्साह की लहर
आकाश की इस विस्फोटक पारी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। क्रिकेट फैंस इसे “भारतीय युवराज मोमेंट” बता रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट बोर्ड ने भी इसे राज्य के लिए “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया है।
आकाश चौधरी – 14 गेंदों में 50 नाबाद (8 छक्के, 2 चौके)
रिकॉर्ड: भारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक (11 गेंदें)
Also Read: 2028 Olympics: भारत की एंट्री तय! लेकिन पाकिस्तान की राह बंद, ICC का बड़ा फैसला

