Barabanki News: आईपीएल खिलाड़ी विपराज निगम को मिल रही धमकियां, पुलिस से मांगी मदद, दर्ज हुई FIR

Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के युवा ऑलराउंडर विपराज निगम इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

उन्हें बीते कुछ दिनों से फोन पर धमकियां और ब्लैकमेलिंग का सामना करना पड़ रहा है। क्रिकेटर ने इस संबंध में कोतवाली नगर, बाराबंकी में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोन पर धमकियां और पैसों की मांग

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों द्वारा विपराज निगम और उनके परिवार को फोन पर धमकियां दी जा रही थीं और पैसों की डिमांड की जा रही थी।

Vipraj Nigam

कॉल इंटरनेट नंबरों से आ रही थीं, जिससे पहचान मुश्किल हो रही थी। तहरीर में विपराज ने बताया कि एक युवती लगातार कॉल और मैसेज के जरिए उन्हें धमका रही थी, और अनुचित मांगें पूरी न करने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दे रही थी।

पुलिस ने की तकनीकी जांच शुरू

विपराज निगम की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत आईटी सेल और साइबर टीम को जांच में लगाया है। बाराबंकी पुलिस का कहना है कि सभी कॉल्स और मैसेज के डिजिटल ट्रेस निकाले जा रहे हैं। दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

कौन हैं विपराज निगम?

20 वर्षीय विपराज निगम उत्तर प्रदेश के उभरते हुए क्रिकेटर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था।

वह एक लेग-स्पिनिंग ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने UPT20 लीग में यूपी फाल्कन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

रणजी ट्रॉफी और आईपीएल तक का सफर

UPT20 में अपने प्रदर्शन के दम पर विपराज को रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने का मौका मिला, जहां उन्होंने बंगाल के खिलाफ कप्तान अनुस्तुप मजूमदार, रिद्धिमान साहा और सुदीप घरामी जैसे दिग्गजों के विकेट लिए।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा था। अब तक उन्होंने 3 फर्स्ट क्लास, 5 लिस्ट-ए और 7 टी-20 मुकाबले खेले हैं।

फैंस चिंतित

इस घटना के बाद क्रिकेट फैंस में भी चिंता की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग विपराज निगम के समर्थन में उतर आए हैं और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

“धमकी देने वालों की पहचान की जा रही है, तकनीकी जांच जारी है। जल्द कार्रवाई होगी।” — बाराबंकी पुलिस अधिकारी

Also Read: 6,6,6,6,6,6,6,6… सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक, डोमेस्टिक क्रिकेट में आकाश चौधरी ने रचा इतिहास

Get real time updates directly on you device, subscribe now.