हॉकी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है यूपी की धरती, सीएम योगी ने जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का किया स्वागत

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2025 की ट्रॉफी यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के समृद्ध खेल इतिहास और हॉकी में उसके योगदान पर गर्व व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश की धरती हॉकी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। यहाँ के खिलाड़ियों ने न केवल भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी खेल के प्रति प्रेरित किया है।

CM Yogi Adityanath Welcomes

दिग्गजों की जन्मभूमि है यूपी

ट्रॉफी का प्रदेश में आना गर्व का क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री ने हॉकी में उत्तर प्रदेश के योगदान को रेखांकित किया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म इसी प्रदेश में हुआ था, जिनके नेतृत्व में भारत ने तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते। उनकी यादों को संजोने के लिए मेरठ में एक स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की गई है। भारत को ओलंपिक गौरव दिलाने वाले एक और महान खिलाड़ी केडी सिंह बाबू का भी जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। सरकार उनके बाराबंकी स्थित पैतृक आवास को एक म्यूज़ियम के रूप में विकसित कर रही है, ताकि नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।

CM Yogi Adityanath Welcomes

ट्रॉफी यात्रा का उद्देश्य

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक यह विश्व कप तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित होगा, जिसमें भारत सहित 24 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रॉफी यात्रा का उद्देश्य देशभर के युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है, जिससे पूरे देश में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

Also Read: दिल्ली कार ब्लास्ट की जाँच अब NIA के हाथ में, ADG विजय साखरे के नेतृत्व में स्पेशल 10 टीम का गठन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.