अयोध्या से AAP का शंखनाद: संजय सिंह ने शुरू की पदयात्रा, कहा- बेरोजगारों की राजधानी बन गया है यूपी

Sandesh Wahak Digital Desk: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने आबादी के लिहाज़ से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर अपना सियासी फोकस बढ़ा दिया है। आगामी यूपी चुनाव (जिसमें अभी करीब डेढ़ साल का समय बाकी है) को देखते हुए, पार्टी ने अभी से ही ज़मीनी स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है।

AAP के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ के नारे के साथ अयोध्या से प्रयागराज तक करीब 180 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की है।

अयोध्या से शंखनाद: दो प्रमुख मुद्दे

संजय सिंह की यह यात्रा भगवान राम की नगरी अयोध्या के सरयू घाट से शुरू हुई है, जो भाजपा की सियासत का प्रमुख केंद्र रहा है। इस पदयात्रा के मुख्य रूप से दो प्रमुख मुद्दे हैं।

बेरोजगार युवा, किसानों की समस्याएं, सरकारी भर्तियों का रुकना/परीक्षाओं का लटकना, ठेलों पर चल रहे बुलडोजर, और राज्य में बंद होते लघु, छोटे और कुटीर उद्योग। सामाजिक न्याय के अधिकारों की मांग।

संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने सरयू घाट से यह संकल्प लिया है कि वे पूरे उत्तर प्रदेश में इन मुद्दों पर जनता को जागरूक करेंगे। उन्होंने यात्रा को ‘राजनीतिक रस्म’ नहीं, बल्कि ‘जनता के अधिकारों की लड़ाई’ बताया।

‘बेरोजगारों की राजधानी’ का आरोप

संजय सिंह ने रोज़गार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश ‘बेरोजगारों की राजधानी’ बन गया है। इस पदयात्रा के दौरान AAP का लक्ष्य जगह-जगह युवाओं और किसानों से संवाद स्थापित करना है। इस अभियान के लिए पार्टी ने ‘मैं देश बचाने निकला हूं…’ गीत लॉन्च किया है, जिसे अल्तमश फरीदी ने आवाज़ दी है। यह पदयात्रा 24 नवंबर को प्रयागराज पहुंचकर संपन्न होगी।

Also Read: ‘कुर्सी हिलती है तो CM योगी सांप्रदायिक हो जाते हैं’, अखिलेश यादव का सीधा हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.