IPL 2026: पंजाब किंग्स में बड़ा फेरबदल तय, स्टार खिलाड़ियों की छुट्टी लगभग पक्की
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2025 में खिताब से महज छह रन से चूकने वाली पंजाब किंग्स (PBKS) अब अगले सीजन के लिए बड़े बदलाव की तैयारी में है।
फ्रेंचाइजी के पास 15 नवंबर तक खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट बीसीसीआई को सौंपने की समयसीमा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद फाइनल में हार ने टीम को रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है।

टीम का मजबूत कोर रहेगा बरकरार
पंजाब किंग्स इस बार अपने भरोसेमंद कोर ग्रुप को बनाए रखेगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन में 604 रन बनाकर टीम की रीढ़ साबित की थी।
वहीं, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया था। शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य जैसे खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता है।
इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज
सूत्रों के अनुसार, कुछ दिग्गज खिलाड़ी रिटेंशन लिस्ट से बाहर हो सकते हैं।
-
ग्लेन मैक्सवेल: निरंतरता की कमी के चलते बाहर किए जा सकते हैं।
-
मार्कस स्टोइनिस: 11 करोड़ में खरीदे गए, लेकिन प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।
-
एरॉन हार्डी और मुशीर खान: पूरे सीजन में मौके न मिलने की वजह से रिलीज किए जा सकते हैं।
टीम मैनेजमेंट नीलामी में नए ऑलराउंडर्स पर दांव लगाने की रणनीति बना रही है।
संभावित रिटेन खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, विजयकुमार व्यासक, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, मार्को जैनसन, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन।
संभावित रिलीज खिलाड़ी
ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एरॉन हार्डी, मुशीर खान, हरनूर सिंह।
नीलामी में होगी नई रणनीति
टीम का फोकस इस बार डेथ बॉलिंग और बैलेंस्ड ऑलराउंडर्स पर रहेगा। पंजाब किंग्स का लक्ष्य है कि 2025 की गलतियों को दोहराए बिना IPL 2026 में खिताब अपने नाम करे।

