NDA की जीत पर बोले अखिलेश यादव, SIR के खेल का भंडाफोड़ हो चुका
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने शुक्रवार को राजनीति की दिशा तय कर दी है। मतगणना के रुझानों में NDA यानी नीतीश कुमार की जदयू और भाजपा के गठबंधन को मजबूत बझत मिलते दिख रहे हैं, जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन (MGB) को निराशा हाथ लग रही है।
ऐसे में, उत्तर प्रदेश की सियासत के एक बड़े खिलाड़ी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महागठबंधन की इस करारी हार का जिम्मेदार सीधे तौर पर ‘SIR’ को ठहराया है। उनका इशारा स्पष्ट रूप से NDA के तीन बड़े नेताओं शाह (अमित शाह), आई (नरेंद्र मोदी) और राजनाथ सिंह की रणनीति की ओर है।
अखिलेश यादव ने इस चुनावी नतीजे पर एक तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा, बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह अब नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है।
बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2025
उन्होंने आगे कहा कि अब वे भाजपा को यह खेल खेलने नहीं देंगे। अपनी बात को रखने के लिए उन्होंने एक मज़ेदार शब्द भी गढ़ा PPTV। उन्होंने कहा कि जिस तरह CCTV निगरानी रखता है, उसी तरह उनकी पीपीटीवी यानी पीडीए प्रहरी भाजपा के मंसूबों पर नजर रखेगी और उन्हें नाकाम करेगी। उन्होंने अपने बयान का अंत यह कहकर किया भाजपा दल नहीं, छल है।
Also Read: इंडोनेशिया में भूस्खलन से 2 की मौत, 21 लोग लापता, मध्य जावा में भारी बारिश से हादसा

