Bareilly News: 5 लाख कीमत का डोडा छिलका जब्त, अवैध तस्करी करते 2 शातिर गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना बारादरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में डोडा छिलका और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

बरामदगी और गिरफ्तारी का विवरण

बरामदगी: 20.80 किलोग्राम डोडा छिलका, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

वीरपाल (34 वर्ष), निवासी तुमडिया, थाना फरीदपुर, बरेली।

वीरेंद्र सिंह (21 वर्ष), निवासी गोविंदपुर, थाना फरीदपुर, बरेली।

पंजीकृत अभियोग: थाना बारादरी में मु.अ.सं. 1373/2025 धारा 8/15/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस कार्रवाई और तस्करी का नेटवर्क

थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक धनन्जय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में, उप निरीक्षक कुशलपाल सिंह और उनकी टीम रात्रि गश्त पर थी। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि दिव्यानी लॉन के पास दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध डोडा छिलका लेकर कहीं सप्लाई के लिए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और दोनों अभियुक्तों को मौके से पकड़ लिया।

पूछताछ में खुलासा

दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे खेती-किसानी का काम करते हैं, लेकिन पैसे कमाने के लालच में आकर उन्होंने यह अवैध कार्य किया। बरामद डोडा छिलका मुख्य अभियुक्त वीरपाल का है, जिसे उसने बजीरगंज (बदायूं क्षेत्र) के कई किसानों से थोड़ा-थोड़ा करके खरीदा था। वे इस माल को मोटरसाइकिल पर वीरेंद्र सिंह के साथ बरखेड़ा (पीलीभीत) लिंक रास्तों से होकर सप्लाई करने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास था और वे पकड़े गए। पुलिस अब यह पता लगाने के लिए बरखेड़ा (पीलीभीत) में किस ढाबे पर किस व्यक्ति को यह सप्लाई होनी थी, इसके संबंध में नाम और पते की जानकारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Also Read: पहले जोड़े हाथ, फिर…बलिया के प्राचीन दुर्गा मंदिर में चांदी का मुकुट और दानपात्र पर चोरों ने किया हाथ साफ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.