IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा फैसला, इस दिग्गज को बनाया हेड कोच
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है।
फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। पिछले सीजन में टीम के हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ के इस्तीफे के बाद यह पद खाली था।
संगाकारा इससे पहले राजस्थान में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे थे।

जडेजा बने राजस्थान रॉयल्स का नया चेहरा
ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल इतिहास के सबसे चर्चित ट्रेड्स में से एक को अंजाम दिया है। टीम ने कप्तान संजू सैमसन की जगह चेन्नई सुपर किंग्स से रवींद्र जडेजा को अपने स्क्वाड में शामिल किया है।
इसके अलावा सैम करन और डोनोवन फ़ेरीरा को भी ट्रेड के जरिए टीम में जोड़ा गया है। वहीं राजस्थान ने संजू सैमसन और नितीश राणा को रिलीज कर दिया है।
राजस्थान रॉयल्स की 2026 रिटेंशन लिस्ट
राजस्थान ने इस सीजन में कुल 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम में अब 9 स्लॉट भरने बाकी हैं।
रिटेन खिलाड़ियों की सूची:
-
यशस्वी जायसवाल
-
शिमरोन हेटमायर
-
वैभव सूर्यवंशी
-
शुभम दुबे
-
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस
-
ध्रुव जुरेल
-
रियान पराग
-
जोफ्रा आर्चर
-
तुषार देशपांडे
-
संदीप शर्मा
-
युद्धवीर सिंह
-
क्वेना मफाका
-
नांद्रे बर्गर
राजस्थान रॉयल्स ट्रेड अपडेट
शामिल किए गए खिलाड़ी:
-
रवींद्र जडेजा
-
सैम करन
-
डोनोवन फ़ेरीरा
रिलीज/ट्रेड आउट:
-
संजू सैमसन
-
नितीश राणा
कब और कहां होगा IPL 2026 का ऑक्शन?
आईपीएल के 19वें संस्करण का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा।
बीसीसीआई इसकी आधिकारिक घोषणा कर चुका है। यह एक दिन का मिनी ऑक्शन होगा।
राजस्थान रॉयल्स की नई कोचिंग टीम और बड़े ट्रेड्स से साफ है कि फ्रेंचाइजी IPL 2026 में नया अध्याय लिखने की तैयारी कर चुकी है।

