ChatGPT में आया WhatsApp जैसा ग्रुप चैट फीचर, अब एक ही जगह पर दोस्तों संग कर सकेंगे चैट

Sandesh Wahak Digital Desk: OpenAI ने ChatGPT में एक बड़ा और दिलचस्प ग्रुप चैटिंग का फीचर जोड़ दिया है। अब ChatGPT यूजर्स WhatsApp की तरह अपना शेयर्ड स्पेस बना सकेंगे, जिसमें दोस्त, रिश्तेदार, परिवार या ऑफिस के कुलीग एक साथ जुड़कर कॉमन बातचीत कर पाएंगे। इस फीचर की शुरुआत के साथ ChatGPT अब सिर्फ एआई चैटबॉट नहीं, बल्कि एक पूर्ण चैटिंग प्लेटफ़ॉर्म का अनुभव देने लगा है।

अब ChatGPT पर भी बनेगा आपका ग्रुप

जानकारी के मुताबिक, जिस तरह WhatsApp में आप ग्रुप बनाकर बातचीत कर सकते हैं, उसी तरह अब ChatGPT में भी आप अपना स्पेस बनाकर सभी को एक चैट में जोड़ सकते हैं। खास बात यह है कि इस ग्रुप में ChatGPT खुद भी आपकी मदद करेगा। चाहे किसी दिन शाम का आउटिंग प्लान हो, नए रेस्टोरेंट चुनने हों, या फिर दोस्तों को प्लान भेजना हो, सब कुछ एक ही चैट में हो पाएगा। यह फीचर Free, Go Plus और Pro तीनों संस्करणों के लिए वेब और ऐप दोनों पर उपलब्ध कर दिया गया है।

ChatGPT

कैसे काम करेगा ChatGPT ग्रुप चैट?

ChatGPT के ग्रुप चैट फीचर में अधिकतम 20 लोगों को ऐड किया जा सकता है। यूजर्स प्रॉम्प्ट देकर नया ग्रुप बना सकते हैं और उसमें मेंबर्स जोड़ सकते हैं।
इसके अलावा, ठीक WhatsApp की तरह ग्रुप की फोटो सेट करने का विकल्प भी है।

दरअसल ChatGPT विंडो के टॉप राइट में मौजूद पर्सन/यूज़र आइकन पर क्लिक करके आप नई चैट शुरू कर सकते हैं या फिर अन्य लोगों को इनवाइट भेज सकते हैं। चैट के साइडबार में सभी जुड़े हुए मेंबर्स दिखेंगे, चाहे 20 हों या उससे कम।

क्या होंगे यूजर्स के अधिकार?

आपको बताते चलें कि, इस नए फीचर में यूजर जब चाहे ग्रुप चैट से एक्जिट* कर सकता है। ग्रुप में शामिल किसी भी सदस्य को रिमूव किया जा सकता है।
लेकिन जिसने ग्रुप बनाया है, उसे हटाया नहीं जा सकता।

जिसके बाद अब माना जा रहा है कि, ChatGPT के इस नए फीचर से यूजर्स अब एआई की मदद से बातचीत, प्लानिंग और ग्रुप कम्युनिकेशन को एक ही जगह मैनेज कर सकेंगे। यह फीचर ChatGPT को एक इंटरैक्टिव और सोशल प्लेटफॉर्म की दिशा में बड़ा कदम साबित करता है।

 

Also Read: Badaun News: साईं मंदिर के पुजारी की गला दबाकर हत्या, चांदी के मुकुट और नकदी ले गए बदमाश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.