‘भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, संविधान मिटाने का षड्यंत्र’, अखिलेश यादव ने लगाया गंभीर आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बयान जारी करते हुए भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेईमानी और कानून व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत में खोट है और वह लोकतंत्र को बंधक बनाकर शासन करना चाहती है।

भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के आरोप

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर तरह के भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है, जिससे प्रदेश में लूट और बेईमानी चरम पर है। उन्होंने अवैध गतिविधियों में वृद्धि का दावा किया। अवैध खनन और अवैध रूप से वन कटान हो रहा है। जमीन पर अवैध कब्जे बढ़ रहे हैं।

कानून व्यवस्था पर हमला

सपा अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में संविधान और कानून का शासन खत्म हो गया है। भाजपा सरकार में फर्जी मुठभेड़ हो रही हैं, और कई मामलों में पुलिस कर्मियों पर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस हिरासत में मौतें (कस्टोडियल डेथ) बढ़ी हैं।

चुनावी रणनीति और संवैधानिक चिंताएं

अखिलेश यादव ने भाजपा की चुनावी और राजनीतिक मंशा पर भी कड़े सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पैसे बांटकर चुनाव लड़ती है और खुलेआम सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाली भाषणबाजी करती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान को मिटाने का षड्यंत्र चल रहा है। उन्होंने भाजपा पर आरक्षण को खत्म करने की चालबाजी करने और भर्ती तथा नौकरी को खत्म करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता और शासन तंत्र का दुरुपयोग कर रही है और झूठे दावों का बेशर्मी से प्रचार कर रही है।

Also Read: कुशीनगर में निर्माण कार्यों में शिथिलता पर DM सख्त, यूपी सीएनडीएस को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.