विधायक जनता के सबसे करीब, इसलिए आलोचना भी ज्यादा: विधानसभा अध्यक्ष

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आज एक ख़ास मुलाक़ात में कहा कि विधायक जनता के सबसे नज़दीक होते हैं, इसीलिए उनकी ज़िम्मेदारी भी सबसे ज़्यादा होती है और वे अक्सर आलोचना के केंद्र में भी आ जाते हैं।

यह बात उन्होंने आज सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन, कानपुर के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान कही। इस दल के सदस्य विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक परंपराओं को करीब से समझने आए थे।

लोकतंत्र में विधायिका की भूमिका अहम

महाना ने अतिथों का स्वागत करते हुए लोकतंत्र में विधायिका (विधानसभा) की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था में अन्य संस्थाओं का जनता से सीधा संपर्क कम होता है, जबकि विधायिका सीधे जनता के बीच से काम करती है। ऐसे में उसके प्रति नकारात्मक सोच ठीक नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि जब लोग इस ऐतिहासिक विधानसभा भवन का दौरा करते हैं और इसकी गरिमा को समझते हैं, तभी सदन की वास्तविक महत्ता का अहसास होता है। उन्होंने सभी से विधायिका के प्रति एक सकारात्मक नज़रिया विकसित करने का आह्वान किया।

Speaker of the Legislative Assembly

प्रतिनिधिमंडल ने जाना विधानसभा का कामकाज

मुलाकात के बाद, प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा परिसर का भ्रमण किया। विधानसभा स्टाफ ने उन्हें मुख्य सभा कक्ष, समिति कक्ष, सेंट्रल हॉल और लाइब्रेरी जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रश्नकाल, विधेयक बनने की प्रक्रिया और विधानसभा की रोज़मर्रा की कार्यप्रणाली के बारे में भी जाना। प्रतिनिधिमंडल ने इस ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

Also Read: Lucknow News: राजभवन की स्केटिंग रिंग अब मौसम से आजाद, बच्चों के लिए बनेगा शेड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.