बलिया: शराब तस्करों से सांठगांठ का वीडियो लीक, गोपालनगर चौकी प्रभारी समेत पूरी टीम निलंबित

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश से बिहार अवैध शराब भेजने के मामले में तस्करों से सांठगांठ के आरोपों के चलते बलिया पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इंटरनेट मीडिया पर शराब तस्करी से संबंधित वॉट्सऐप चैट और वीडियो वायरल होने के बाद गोपालनगर चौकी के प्रभारी सहित पूरी टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सीओ बैरिया फहीम कुरैशी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

निलंबित कर्मी

  • शुभेंद्र सिंह (गोपालनगर चौकी प्रभारी)
  • अफसर अली (कांस्टेबल)
  • विकास कन्नौजिया (कांस्टेबल)
  • पवन वर्मा (कांस्टेबल)

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, रेवती थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कृपाशंकर द्वारा की जा रही है। यह विवाद रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर गांव निवासी मनोज यादव के आरोपों के बाद शुरू हुआ। मनोज यादव ने आरोप लगाया था कि गोपाल नगर स्थित शराब दुकान से अवैध शराब की आपूर्ति नावों के ज़रिए डुमाईगढ़ घाट से पड़ोसी राज्य बिहार भेजी जा रही है, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हर महीने पैसा देने के बावजूद उनके भाई को थाने में बंद कर दिया गया। सांठगांठ के ये वीडियो और वॉट्सऐप चैट लीक होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

Also Read: यूपी STF ने फर्जी RAW अधिकारी को किया गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज़ और 81 लाख रुपये किए फ्रीज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.