सिद्धार्थनगर: नीति आयोग की अपर सचिव ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, मरीजों को मिली सुविधाओं का लिया जायजा
Sandesh Wahak Digital Desk: बुधवार को जनपद सिद्धार्थनगर में केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग एवं अपर सचिव उर्वरक विभाग श्रीमती अनीता सी. मेश्राम ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के साथ जिले के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेज का गहन निरीक्षण किया।

अनीता सी. मेश्राम ने सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास बने एएनएम (ANM) सेंटर का निरीक्षण किया और वहाँ चल रही ट्रेनिंग तथा आवासीय कक्षों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने निम्नलिखित महत्वपूर्ण वार्डों और इकाइयों की जांच की।
इमरजेंसी वार्ड
- पंजीकरण कक्ष
- रेड जोन-येलो जोन वार्ड
- एसएनसीयू (SNCU)
- पीआईसीयू (PICU) वार्ड
मरीजों से संवाद और सुविधाओं की पुष्टि
निरीक्षण के दौरान, केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने भर्ती मरीजों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने उन्हें बताया कि उन्हें दवाएँ और अन्य आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से मिल रही हैं। प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन लगभग 5,000 ओपीडी (Outpatient Department) होती है, नियमित जाँच की जाती है और मरीजों को सही इलाज सुनिश्चित किया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. राजेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: कुशीनगर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का गहन निरीक्षण, सुरक्षा के निर्देश


