रामाराजू मंटेना की बेटी की संगीत सेरेमनी में रणवीर सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड संग लगाए ठुमके

Sandesh Wahak Digital Desk: राजस्थान के उदयपुर का ऐतिहासिक सिटी पैलेस शुक्रवार को बॉलीवुड सितारों और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से जगमगा उठा। अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना और पद्मजा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी के तीन दिवसीय शाही समारोह की शुरुआत उनकी भव्य संगीत सेरेमनी के साथ हुई।

इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड के साथ धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह का झुमका डांस

वायरल वीडियो में, नेत्रा मंटेना की संगीत सेरेमनी में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड मौजूद थे। बैकग्राउंड में रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का हिट गाना ‘झुमका’ बज रहा था।

डांस फ्लोर पर धमाल: गाना सुनते ही अपनी हाई-एनर्जी के लिए मशहूर रणवीर सिंह तुरंत स्टेज पर आ गए। वह डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर डांस फ्लोर पर आ गए और उनके साथ ज़ोरदार ठुमके लगाए।

ट्रंप जूनियर का रिएक्शन: डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी इस मोमेंट को खूब एन्जॉय करते और मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।

यूजर्स ने लिए रणवीर के मजे

रणवीर सिंह के इस अंतरराष्ट्रीय डांस परफॉर्मेंस पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने रणवीर की एनर्जी की तारीफ की, तो कई ने मजाकिया कमेंट्स किए, रणवीर सिंह 325% टैरिफ लगवा कर मानेंगे। “वीजा कैंसिल…” जलती आग से खेल रहा है।

शाही शादी में सितारों की महफिल

नेत्रा मंटेना की इस शाही शादी में रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की। इनमें शाहिद कपूर, वरुण धवन, दीया मिर्जा, जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, करण जौहर, माधुरी दीक्षित जैसे सितारे शामिल थे। ख़बर है कि इंटरनेशनल सेलिब्रिटी जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर भी इस शादी में परफॉर्म कर सकते हैं।

कौन हैं रामा राजू मंटेना

रामा राजू मंटेना मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन हैं। वह अपनी पत्नी पद्मजा के साथ फ्लोरिडा में रहते हैं और इन्टेग्रा कनेक्ट नाम की हेल्थकेयर टेक कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन हैं। उनकी कंपनी Ingenus Pharmaceuticals कैंसर और दिमागी परेशानियों की दवाई भी बनाती है।

Also Read: ‘50,000 वोट काटने की तैयारी’, अखिलेश यादव ने BJP और चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.