‘50,000 वोट काटने की तैयारी’, अखिलेश यादव ने BJP और चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने दावा किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत विपक्ष के वोटरों के नाम हटाने की एक सुनियोजित कोशिश की जा रही है ताकि आगामी चुनावों को प्रभावित किया जा सके।
‘50,000 वोट हटाने की साजिश’
अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी को जानकारी मिली है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी, वहां बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में छेड़छाड़ की जा रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि “BJP और चुनाव आयोग मिलकर तैयारी कर रहे हैं कि जिन सीटों पर समाजवादी पार्टी 2024 में जीती, वहां के 50,000 वोट काट दिए जाएं।” उन्होंने चेतावनी दी कि यही रणनीति पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भी लागू की जा सकती है। सपा प्रमुख ने घोषणा की कि “हर विधानसभा में 50 हजार वोट काटने की साजिश को हम समाजवादी लोग पूरा नहीं होने देंगे।”
SIR प्रक्रिया पर सवाल और मांगे
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत विपक्ष के वोटरों का नाम लिस्ट से हटाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब इसे संगठित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सपा लगातार बूथ स्तर पर समीक्षा कर रही है और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि हर वोटर का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज रहे।
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह सभी राजनीतिक दलों को एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी करे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में SIR का समय बढ़ाए जाने की भी मांग की, यह कहते हुए कि यूपी में चुनाव अभी दूर हैं।
Also Read: अमेठी में हादसा: बरात से लौट रहे बुलेट सवार तीन युवकों की DCM की टक्कर से मौत

