ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो गिरफ्तार, तख्तापलट की कोशिश का लगा था आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: ब्राजील से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। ब्राजील की संघीय पुलिस ने शनिवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को गिरफ्तार कर लिया है। बोल्सोनारो पर अपने कार्यकाल के दौरान देश में तख्तापलट की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा था। ब्राजील के अधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

70 वर्षीय बोल्सोनारो की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब तख्तापलट की कोशिश के लिए उन्हें मिली 27 साल की जेल की सज़ा अगले सप्ताह से शुरू होने वाली है। बोल्सोनारो के करीबी सहयोगी एंड्रीली सिरिनो ने पुष्टि की कि गिरफ्तारी शनिवार सुबह करीब छह बजे जार्डिम बोटानिको इलाके में उनके आवास से हुई, जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति को राजधानी ब्रासीलिया में पुलिस फोर्स मुख्यालय ले जाया गया।

पुलिस फोर्स ने अपने बयान में (बोल्सोनारो का नाम लिए बिना) कहा कि यह कार्रवाई ब्राजील के उच्चतम न्यायालय के आदेश पर की गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बोल्सोनारो के लिए तख्तापलट की कोशिश के लिए मिली सज़ा के खिलाफ अपील के सभी विकल्प अब खत्म हो चुके हैं।

Also Read: ‘मैं इसकी हत्या कर दूंगी’, VIP इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल ने छात्रा को दी खुली धमकी, नोटिस जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.